नाईट क्रीम से सौन्दर्य ——-शहनाज़ हुसैन
—————————————————————————————————————————————————————————————————
नाईट क्रीम के बारे में आपने जरूर सुना होगा / दरअसल पुरे दिन काम की व्यस्तता , तनाव, गलत जीवन शैली और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा बेजान हो जाती है/
रात के समय त्वचा खुद की मरम्मत करती है। इस दौरान नाईट क्रीम लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को गहराई से पोषण, नमी और चमक प्रदान करती है।
/ हालाँकि महिलाएं दिन में भी क्रीम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन मेरा यह मानना है की डे क्रीम की बजाय नाईट क्रीम सौन्दर्य के लिए ज्यादा बेहतर साबित होती है /
सौन्दर्य विशेषज्ञों की मानें तो रात को क्रीम हमारी स्किन पर ज्यादा अच्छे तरीके से काम करती है। क्योंकि कि एक तो रात को हम अपने चेहरे पर बार-बार हाथ नहीं लगाते हैं । दूसरा, हमारा चेहरा धूल और मिट्टी से भी बचा रहता है। इसके कारण क्रीम के सारे पोषक तत्व आपकी स्किन को मिलते हैं। साथ ही रात को क्रीम आपके चेहरे पर काफी तेजी से भी काम करती है क्योंकि हम इसे अपने चेहरे पर तकरीबन 8 से 10 घंटे तक लगा रहने देते हैं
लेकिन रात्रि क्रीम का चुनाब भी काफी महत्वपूर्ण होता है / इस समय बाजार में हर तरह की नाईट क्रीम उपलब्ध है लेकिन अच्छी गुणबत्ता की नाईट क्रीम घर पर आसानी से बनाई जा सकती है जोकि आपके सौन्दर्य को चार चाँद लगाएंगे और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे /
नाइट क्रीम एक तरह की पौषक क्रीम है, जिससे मसाज करने पर त्वचा में नमी बनाये रखने की क्षमता बढ़ती है। ये स्किन को ठंडा रखने वाला तत्व भी प्रदान करती है, जिससे त्वचा मुलायम और कोमल होती है। साथ ही, कई तरह की नाइट क्रीम को एंटी-एजिंग क्रीम की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इनमें बह पौषक तत्व
मौजूद होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
आप नामचीन कंपनियों की नाईट क्रीम भी इस्तेमाल
कर सकती हैं क्योंकि इसमें एंटी-एजिंग के साथ ही बिभिन्न प्रकार की त्वचा के अनुरूप बनाया गया होता है /
नाइट क्रीम के इस्तेमाल का स्किन टाइप का अनुसार किया जाता है। हालांकि, यह उन लोगों के लिए बेहतर है जिनकी स्किन सामान्य है या रूखी है। क्योंकि अगर आपकी स्किन ऑयली है या आपके चेहरे पर मुंहासे, फुंसी या रैशेज होने का खतरा है, इन लोगों को इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऑयली स्किन को क्रीम से मसाज करने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं, तो इससे स्किन के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं और ब्लैकहेड्स और कील मुंहासे होने की संभावना भी हो जाती है। अगर आपकी त्वचा का रूखापन सामान्य है, तो आप 25 साल की उम्र के बाद नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
रात को सोने से पहले और रात में स्किन को साफ करने के बाद नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, चेहरे पर नाइट क्रीम लगाकर अच्छी तरह से मालिश करनी चाहिए। आप अपनी गर्दन पर भी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, सोने से पहले क्रीम को नम रूई से पोंछना चाहिए।
आजकल बाजार में कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट मिलने लगे हैं लेकिन आप ऐसी नाइट क्रीम का चुनाव करें, जिसमें आमतौर पर एमोलिएंट्स शामिल हों। क्योंकि ये तत्व त्वचा को तेल प्रदान करने का काम करते हैं और रूखी त्वचा को तेल की जरूरत होती है। साथ ही, इसमें मॉइस्चराइज़र भी हो सकते हैं।
सामान्य और तैलीय त्वचा के लिए एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे नींबू मिलाकर बने मिश्रण को सोने से ठीक पहले चेहरे , गर्दन और खुली त्वचा पर लगा कर सो जाये और सुबह उठते ही ताजे पानी से धो डालें / इससे आप की त्वचा कोमल और मुलायम हो जाएगी /
रूखी त्वचा के लिए एलोवेरा जेल में सुगंधित तेल मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की आभा बढ़ती है /
दो चम्मच एलोवेरा जेल , एक चम्मच ओलिव आयल और दो चम्मच दूध पाउडर को मिलाकर एक समान गाढ़ा पेस्ट बना लें / अपने चेहरे कर गर्दन को साफ़ करके इस पेस्ट को त्वचा पर लगा कर सुबह ताजे पानी से धो डालें /आप चाहें तो इस मिश्रण को ज्यादा मात्रा में बना कर एयर टाइट जार में फ्रिज में रख कर रोज़ाना रात्रि में आबश्यकता अनुसार उपयोग कर सकती हैं /
आधे पके एवोकैडो का पेस्ट बनाकर उसमें एक अण्डा फेंट लें ताकि यह एक क्रीम बन जाये /इस क्रीम को चेहरे पर गोलाकार रूप में लगा कर इसे सूखने दें और फिर गहरी नींद ले लें /
2 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल का तेल मिलाएं। कुछ बूंदें बादाम के तेल या गुलाब जल की डालें।इसे तब तक फेंटें जब तक यह मुलायम क्रीम न बन जाए। रात को सोने से पहले चेहरे को साफ करके इसे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
सुबह अपना चेहरा ताजे पानी से धो डालें /यह चेहरे की नमी को बनाये रखेगा जिससे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद मिलेगी /
आधा कप नारियल तेल (100 ग्राम ) और तीन चमच शहद को एक कटोरे में मिलाएं / इस सामग्री को माइक्रो बेब में गर्म करके तरल पदार्थ में बदल लें / अब इसे हथेलियों पर रगड़ कर चेहरे और गर्दन पर लगा लें और गहरी नींद ले लें / इससे आपकी त्वचा में निखार प्रकृतिक निखार आएगा
तैलीय त्वचा के लिए 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल, आधा चम्मच खीरे का रस, और 2 बूंद टी-ट्री एसेंशियल ऑयल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे फ्रिज में स्टोर करें और रोजाना इस्तेमाल करें /
एक पैन को गैस में रखें और जब यह गर्म हो जाए तो इसमें नारियल और बादाम का तेल एक साथ डालकर गर्म होने दें।जब दोनों चीज़ें गर्म हो जाएं, तो उसके फ्लेम को बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सब चीजे़ं मिलाने के बाद आपकी क्रीम तैयार हो चुकी है। इसे अब आप एक जार में भर कर स्टोर कर सकती हैं।
लेकिन हमेशा ध्यान रखें की नाईट क्रीम ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे त्वचा के छिद्र बंद होने से कील मुहांसों की समस्या पैदा हो सकती है /
अपनी त्वचा के हिसाब से क्रीम चुनें। जैसे ड्राई स्किन के लिए ऑइल-बेस्ड क्रीम चुनें जो त्वचा को हाइड्रेट करती रहे और रूखा होने से बचाए। वहीं ऑइली स्किन के लिए लाइट जेल क्रीम अच्छा विकल्प हो सकती है। साथ ही वाटर बेस्ड क्रीम भी चुनी जा सकती है।
सबसे पहले अपनी हथेली के पिछले हिस्से में थोड़ी सी क्रीम लगाकर टेस्ट करें। यदि आपको कोई भी तकलीफ हो तो चेहरे पर क्रीम न लगाएं। नाइट क्रीम को हल्के हाथों से थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर फैलाएं। आंखों की पलकों पर क्रीम न लगाएं। चेहरे के अलावा गर्दन पर भी क्रीम फैलाएं।कभी भी बिना मेकअप लगाए या बिना फेस वॉश करे नाइट क्रीम न लगाएं। धूल या गंदगी भरी त्वचा पर नाइट क्रीम लगाने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और हो सकता है सुबह उठकर आप चेहरे पर ढेर सारी फुंसियां या रैशेज पाएं।