
घर में करें दही फेसिअल—-शहनाज़ हुसैन
—————————— —————————— —————————— ———————-
घरेलू नुस्खों में दही का इस्तेमाल सदियों से चला आ रहा है / दही हमारी सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमन्द माना जाता है /
आजकल बरसात के दौरान जब आप दही खाना कम कर देते हैं तो बेहतर होगा इसका इस्तेमाल त्वचा निखारने के लिए किया जाये /
दही सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमन्द माना जाता है / दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को निखारता है और इंस्टेंट ग्लो लाता है , स्किन को टाइट करता है और टैनिंग को कम करता है / चेहरे पर दही लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है / दही प्रोटीन , कैल्सियम और विटामिन जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होता है
जो त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
दही को फेस क्लीन्ज़र के तौर पर इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमा धूल ,मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है / इसके लिए आप कांच की कटोरी में दो चमच्च गाढ़े दही में दो चमच्च गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें / इस मिश्रण से अपने चेहरे की आहिस्ता आहिस्ता मसाज करें और बाद में चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालें /
एक कटोरे में दो चमच्च दही लें / इसमें एक चमच्च बेसन , एक चुटकी दही और एक चुटकी नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें / इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के बाद प्रकृतिक तौर पर सूखने दें और इसके बाद साफ ताजे पानी से धो डालें / इस फेसिअल को लगाने से आपकी त्वचा पर प्रकृतिक निखार आएगा।
1 चम्मच दही, 1 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इस पैक को कुछ मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।/ यह फेस पैक त्वचा की प्रकृतिक आभा बनाये रखता है / त्वचा में दाग ,धब्बे और पिंपल्स नहीं होते /
कांच के एक कटोरे में पांच चमच्च दही में दो चमच्च बादाम तेल मिलकर इसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि यह क्रीम की तरह बन जाये / इस क्रीम से अपने चेहरे , कंधे और गर्दन पर आहिस्ता आहिस्ता मसाज करें / अब एक गिलास गर्म पानी में सूती रुमाल भिगोकर कर इसे क्लीन कर लें / इससे आपकी त्वचा को पौषण मिलेगा और त्वचा में ताजगी महसूस होगी /
एक कटोरी में आधा कप फीका दही , एक बड़ा चमच्च शहद , एक चमच्च नींबू का रस , 1 /4 चमच्च हल्दी पाउडर ,को मिलाकर एक चिकना पेस्ट बना लें / इस पेस्ट को उँगलियों की मदद से आँखों को छोड़ कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 -20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो डालें और त्वचा को थपथपा कर सूखा लें /
अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो एक बाउल में एक चमच्च बेसन और एक चमच्च दही को मिलकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें /
इस गाढ़े पेस्ट में दो बूंद नींबू और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं।
इस मिश्रण को साफ किए हुए चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इस फेस पैक को प्रकृतिक तौर पर सूखने दें / इस सूखे पैक को चेहरे और गर्दन से हटाने के लिए गुनगुना पानी लगाएं
20 मिनट से 30 मिनट के बाद, सूखे फेस पैक को हल्का गीला करने के लिए उस पर गर्म पानी लगाएं।इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ कर पैक को हटा लें /
इस तरह रगड़ने से आपकी त्वचा के डेड सेल्स निकल जाएंगे। बाकी के फेस पैक को हटाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
फेसिअल से पहले क्लींजिंग , स्क्रबिंग, मसाज जरूरी होती है /
फेशियल के बाद चेहरे की मॉइश्चराइजिंग और टोनिंग करना भी काफी जरूरी होता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप एलोवेरा जेल या कोई मॉइश्चराइजर लगा लें। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप टोनिंग के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
दही फेशियल से त्वचा में प्रकृतिक ग्लो बढ़ता है, स्किन में लंबे समय तक नमी बनी रहती है, सनटैन और सनबर्न से बचाव होता है, झाइयां, पिंपल और ऐक्ने की समस्या कम हो सकती है, झुर्रियों और एजिंग के संकेत देर से नजर आते हैं/ हर स्किन टाइप के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं।
फेशियल के बाद धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ हैं और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय हैं




