
भारत और विदेशों के विभिन्न हिस्सों से अपनी कुल देवी ” दादी माँ ” को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां इकठा हुए गोयनका समुदाय ने आज सुबह पांच दिवसीय भादों आमवस्य उत्सव के पहले दिन अपनी कुल देवी को ढोक अर्पित की / गोयनका समुदाय के सभी सदस्यों ने परिवार सहित अपनी कुल देवी के प्रति सम्मान, श्रद्धा और समर्पण का भाव अर्पित किया है, ताकि उनका आशीर्वाद आपके परिवार और गोयनका समुदाय पर हमेशा बना रहे पर हमेशा बना रहे।
भादों आमवस्य उत्सव गोयनका समुदाय का महत्वपूर्ण त्यौहार है जोकि हर साल फतेहपुर शेखावाटी में पांच दिन तक मनाया जाता है और इस दौरान मारवाड़ क्षेत्र से सैकड़ों साल पहले ब्यापार आदि के लिए क्षेत्र छोड़ कर चले गए गोयनका समुदाय के लोग अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए हर साल आते हैं / इस दौरान बह अपनी कुल देवी की पूजा अर्चना करते हैं , अपने समुदाय की शांति और समृद्धि के लिए पूजा करते हैं और अपने युवा बच्चों की प्रगति की कामना करते हिना /इस त्यौहार के पहले दिन वृन्दाबन की पूज्य साध्वी श्री श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी द्वारा तीन दिन तक चलने बाले अमृतमई प्रवचनों की शुरुआत की जाएगी जिसमे फतेहपुर शेखावाटी और इसके आस पास के सभी क्षेत्रों के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि बह इस अबसर का खास लाभ उठा सकें /इस समरोह के दौरान सामूहिक मंगल पाठ ,भजनों की हाउजी ,योग साधना ,कन्या पूजन ,दादी की मेहंदी ,आरती , अभिषेक , थोक पूजन एवं प्रसाद का बितरण किया जायेगा /
भादों आमवस्य उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 5 .30 बजे मंगल आरती ,सुबह सात बजे श्रंगार आरती और सायं सात बजे संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा /
इस दौरान भारत और विदेशों में बसे लगभग छह सौ परिवार हिस्सा लेते हैं जिसमें देश की चोटी के औद्योगिक घरानों के सी एम डी / सी ई ओ और बिभिन क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होते हैं /यह उत्सव आध्यात्मिकता , परम्परा और प्राचीन विरासत का मिश्रण है जोकि काफी शान शौकत और भव्यता से मनाया जाता है /देश के महानगरों और विदेशों में पैदा हुई नई पीड़ी द्वारा इस उत्सव में सहभागिता से इसका आकर्षण और भी बढ़ जाता है और त्यौहार की ऐतिहासिक निरन्तरता बनी रहती है /




