
प्रतीक्षा मेमोरियल एज्युकेशनल ट्रस्ट, मुंबई के 20 वें वार्षिक सम्मेलन का गरिमापूर्ण समारोह बुधवार, 10 जून, 2026 को मुंबई के प्रमुख उपनगर गोरेगॉंव के केशव गोरे सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें मंच पर उपस्थित विभिन्न प्रबुद्ध और गणमान्य अतिथियों ने वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. कृपाशंकर मिश्र द्वारा नवसृजित हिन्दी काव्य-संग्रह “साहित्य मंथन” का लोकार्पण किया। डॉ. मिश्र की नवीनतम पुस्तक पर परिचर्चा के दौरान विभिन्न अतिथि वक्ताओं ने कहा कि अच्छा साहित्य हमेशा समाज एवं संस्कृति को सही दिशा देता है और इस कसौटी पर डॉ. मिश्र की सभी पुस्तकें पूरी तरह खरी उतरती हैं।
इस सुरुचिपूर्ण समारोह की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य के वरिष्ठतम हस्ताक्षर डाॅ. सुधाकर मिश्र ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में डॉ. कृपाशंकर मिश्र की सृजनधर्मिता एवं लेखकीय गुणवत्ता की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया और उनकी भावी सृजन यात्रा के लिए अनंत शुभकामनाऍं दीं। परिचर्चा में भाग लेने वाले मनीषियों में महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के निवर्तमान कार्याध्यक्ष डाॅ. शीतला प्रसाद दुबे, मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. डाॅ. करुणा शंकर उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रमुख राजनेता प्रो. डाॅ. दयानंद तिवारी, वरिष्ठ विदुषी डाॅ. उषा मिश्रा, वरिष्ठ शायर डाॅ. सागर त्रिपाठी, वाराणसी से आये विद्वान डाॅ. कपिलदेव प्रसाद मिश्र, नागपुर से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम कृष्ण सहस्रबुद्धे, राजकुमार मिश्र और समारोह का कुशल संचालन कर रहे डाॅ. उमेशचंद्र शुक्ल ने “साहित्य मंथन” पुस्तक और डॉ. कृपाशंकर मिश्र की सृजन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर अपने विस्तृत एवं समीक्षात्मक विचार प्रकट किये। समारोह का शुभारम्भ जाने-माने संस्कृत विद्वान श्रीराम व्यास उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, डॉ. सुधाकर मिश्र एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा सुश्री कनिष्का अंकित मिश्रा द्वारा गणेश स्तुति पर प्रस्तुत आकर्षक कत्थक नृत्य के साथ हुआ। सभी का स्वागत करते हुए संस्था के अध्यक्ष डाॅ. कृपाशंकर मिश्र ने अपनी प्रस्तावना में समारोह के सम्पूर्ण नियोजन एवं संस्था की प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार एवं मीडिया सलाहकार गजानन महतपुरकर, मशहूर फिल्मी गीतकार डॉ. देवमणि पांडेय, वरिष्ठ साहित्यकार बोधिसत्व, डाॅ. नीलिमा पाण्डेय, श्रीमती आभा बोधिसत्व, श्रीमती सत्यभामा सिंह, राजकुमार मिश्र, डाॅ. दिनेश वर्मा, डाॅ. रोशनी किरण, डाॅ. किरण मिश्रा, श्रीमती पल्लवी रानी, श्रीमती किरण तिवारी और ओमप्रकाश तिवारी सहित विभिन्न वरिष्ठ कलमकारों को संस्था की ओर से प्रशस्ति-पत्र, पुष्प गुच्छ तथा नवलोकार्पित पुस्तक की प्रति देकर एवं शॉल ओढ़ाकर “साहित्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अन्य कलमकारों में शिवप्रकाश जौनपुरी, मनोज नायक, लाल बहादुर कमल, नन्दन मिश्र त्यागी, सुरेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र, प्रमोद उपाध्याय, नीतू पाण्डेय क्रान्ति, राजेन्द्र मिश्र, डाॅ. मृदुल तिवारी महक, वाचस्पति तिवारी, श्रीधर आत्मिक मिश्र, प्रमोद पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, रामजीत गुप्त, नन्दलाल क्षितिज, ए. पी. द्विवेदी, श्रीमती रोमा झा, श्रीमती कुसुम तिवारी, इन्दिरा तिवारी, श्रीमती अमिता गुजराल, श्रीमती जागृति सिन्हा, राजनाथ शर्मा, हरिशंकर मिश्र, संतोष मिश्र, सुरेश दुबे, कृष्ण कान्त मिश्र, राम सिंह, अमरनाथ तिवारी, गौरी शंकर तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय केवल, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, विनय शर्मा दीप, अरुण दुबे, डाॅ. प्रमोद पाण्डेय, सूर्यकुमार तिवारी एवं समस्त मानस ट्रस्ट परिवार, संजय द्विवेदी, अनिल कुमार राही, राकेशमणि तिवारी, आर के सर चुलबुल, अवधेश विश्वकर्मा और एस वी राघवन शामिल हैं। समारोह के संयोजन में वसीम और उनके सक्रिय सहयोगियों ने समर्पित भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र ने सभी के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।



