
भारत के ऐतिहासिक प्रदेश बिहार के स्थापना दिवस की वर्षगाॅंठ के अवसर पर इंटरनेट के लोकप्रिय माध्यम यू-ट्यूब पर एक सुरुचिपूर्ण लघु फिल्म “युवा बिहार का लोकार्पण हुआ, जिसमें बिहार की युवा पीढ़ी के अद्भुत हुनर एवं बुलंद हौसलों के साथ युवाओं के जोश, जज़्बे और जुनून की असरदार अभिव्यक्ति की गई है। पिछले दिनों जारी विभिन्न लघु फिल्मों को मिली निरंतर सफलता के बाद सृजनात्मक उत्कृष्टता के एक सशक्त ब्रांड के रूप में लोकप्रिय होते जा रहे “द यश मंगलम शो” की नवीनतम कड़ी के रूप में इस लघु फिल्म ” युवा बिहार” का लोकार्पण बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की राजधानी पटना के टेन्डर हार्ट्स इंटरनेशनल, स्कूल में किया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने भी इस जोशीली लघु फिल्म का अवलोकन कर इसकी सृजनात्मक उत्कृष्टता को सराहा है।

एक अनूठी सृजनात्मक पहल के अंतर्गत “वाइब्रेशन्स मीडिया वर्क्स, मुंबई” द्वारा “महतपुरकर एंड मंगलम फाउंडेशन” के बैनर तले नवसृजित यह अद्भुत लघु फिल्म “युवा बिहार” सोशल मीडिया के सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर मौजूद सुरुचिपूर्ण चैनल “द यश मंगलम शो’ के अंतर्गत अपलोड की गई है, जो अपने अनूठे कंटेंट और प्रस्तुतीकरण के विलक्षण अंदाज़ के लिए काफी लोकप्रिय है और व्यापक तौर पर सराहा जाता रहा है। इससे पहले इस लोकप्रिय शो की “धरोहर: ए पोएटिक सागा”, *”शिल्पकार”, “योगा रिट्रीट”, “सेहत के रखवाले”, *कारगिल विजय दिवस- ए पोएटिक सागा, “मैं भारत हूॅं..!”, *”पथ प्रदर्शक”* ” द लीगेसी ऑफ मैथेमेटिक्स” और “वंदे मातरम” जैसी प्रभावशाली कड़ियाॅं यू-ट्यूब पर काफी अच्छा प्रतिसाद पा चुकी हैं। इस शो के जोशीले और युवा शो-बॉय यश मंगलम हैं, जो सिर्फ़ 16 वर्ष की आयु में ही अपनी दमदार आवाज़, आकर्षक व्यक्तित्व और सशक्त प्रस्तुतीकरण से अपनी शानदार शैली की बदौलत शो- बिज़ की दुनिया में अपने पैर बखूबी जमा रहे हैं। इस विशेष लघु फिल्म का प्रभावशाली लेखन मुंबई के सुपरिचित गीतकार, मंच संचालक तथा मीडिया एवं जनसम्पर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर ने किया है, जिसमें बिहार राज्य के गौरवशाली इतिहास और इसके राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न पहलुओं को बखूबी पिरोया गया है। उल्लेखनीय है कि गजानन महतपुरकर द्वारा लिखी गई 12 से अधिक लघु फिल्में पहले ही यू-ट्यूब पर धूम मचा चुकी हैं। इसी क्रम में अब नवीनतम लघु फिल्म के ज़रिये गजानन महतपुरकर की सशक्त लेखनी और सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक अनुपम मंगलम के कुशल निर्देशन का कमाल यू-ट्यूब पर लोकप्रिय हो रहा है। इस सशक्त, प्रभावशाली और संवेदनशील लघु फिल्म को अपने कुशल निर्देशन के ज़रिये पर्दे पर उतारने का दायित्व बखूबी निभाया है, मुंबई के विज्ञापन एवं फिल्म जगत के भरोसेमंद निर्देशक अनुपम मंगलम ने, जिनको पिछले 25 सालों में 300 से ज्यादा विज्ञापन फिल्में बनाने का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। वरिष्ठ राजनेता श्री राजाराम पांडेय जी की संकल्पना पर आधारित इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्री जय कपूर हैं। इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर श्री राजीव भार्गव और क्रिएटिव डायरेक्टर सुश्री रत्ना नीलम पांडे हैं। इस नवसृजित लघु फिल्म का भावपूर्ण पार्श्व संगीत समीर पखाले ने दिया है। वीडियोग्राफी संजय वैष्णव, वी एफ एक्स संयोजन गिनीलाल सालुंके, कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग कला मंगलम और एडिटिंग प्रताप शिंदे द्वारा सुनिश्चित की गई है। पोस्ट प्रोडक्शन “वाइब्रेशन्स मीडिया वर्क्स, मुंबई” ने किया है। बिहार दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर जारी इस विशेष लघु फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इसकी विलक्षण गुणवत्ता को बड़े पैमाने पर सराहा जा रहा है। इस ऊर्जावान लघु फिल्म का प्रदर्शन म्यूज़ियम, बिहार के अनेक विद्यालयों और पटना के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। इस लघु फिल्म की प्रमुख पंक्तियाॅं कुछ इस तरह रची गई हैं :- सच बताइये दोस्तों …! क्या बिहार सिर्फ एक जगह का नाम है ? या फ़िर एक सोच की शैली या एक अनूठी शक्ति का भंडार… जिसे है सही वक़्त का इन्तज़ार..! ये राज्य…सिर्फ ज़मीन नहीं है, ये मेमोरी है…! ये मूवमेंट है…! ये समय के कैनवास पर जॉंबाज़ इरादों का स्टेटमेंट है..! जो कभी रुकता नहीं …! कभी थकता नहीं…! कभी झुकता नहीं..! दोस्तों, अपना बिहार सिर्फ हिस्ट्री का चैप्टर नहीं, बल्कि इंडियन फ्यूचर के नैक्स्ट चैप्टर का टाइटल है……बिहार…! भारतीय संस्कृति के धरातल पर है बुलंद हौसलों की हुंकार..! ये मिट्टी सिर्फ धूल नहीं…. चिंगारी है, आज हर टेलेंट की पूरी तैयारी है, ये युवा बिहार है मित्रों अब हमारी बारी है..!
यह लघु फिल्म इस यू-ट्यूब लिंक पर देखी जा सकती है :- https://youtu.be/Ec2e9-rnX80?si=t_h-ZvdfYEHBs7qE




